Posts

Showing posts from January, 2026

महिलाओं ने डाली महा नाटी, लोक रंगों में सराबोर हुआ मनाली

Image
130 महिला मंडलों की 1100 महिलाओं ने डाली महा नाटी, लोक रंगों में सराबोर हुआ मनाली राइट बैंक–लेफ्ट बैंक की महिलाओं के बीच रोमांचक सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धा मनाली। राष्ट्रीय विंटर कार्निवाल के दूसरे दिन मनाली की फिज़ाओं में लोक संस्कृति का ऐसा रंग घुला कि जश्न दोगुना हो गया। माल रोड पर राइट बैंक के 130 महिला मंडलों की लगभग 1100 महिलाओं ने एक साथ महा नाटी डालकर समूचे मनाली को थिरकने पर मजबूर कर दिया। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों और लोकगीतों की गूंज से पूरा क्षेत्र सांस्कृतिक उत्सव में बदल गया। महा नाटी के दौरान महिलाओं की पारंपरिक वेशभूषा दर्शकों के लिए विशेष आकर्षण रही। पट्टू, धाठू, गले में सजी चांदी की चंद्रहार, सोने का पातकू, गोखडू, बाजूबंद और पाजेब—हर आभूषण हिमाचली लोक विरासत की जीवंत पहचान बनकर झलक रहा था। यह प्रस्तुति केवल नृत्य नहीं, बल्कि महिला सशक्तीकरण और सांस्कृतिक गौरव का सशक्त संदेश भी दे रही थी। नाटी में उमड़ी महिलाओं की अपार भीड़ और उनकी एकरूप लय को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो स्वर्गलोक की देवियां धरती पर उतर आई हों। हर कदम, हर ताल पर उत्साह और उल्लास स...

मनाली विंटर कार्निवल: बर्फ की गोद में संस्कृति और पर्यटन का उत्सव

Image
मनाली। हिमाचल प्रदेश की पर्यटन नगरी मनाली इन दिनों एक बार फिर रंगों, लोकसंस्कृति और रोमांच से सराबोर है। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला मनाली विंटर कार्निवल न केवल शीत ऋतु के पर्यटन को बढ़ावा देता है, बल्कि यह हिमाचली संस्कृति, परंपरा और कला का जीवंत प्रदर्शन भी है। इस उत्सव के दौरान मनाली की वादियाँ लोकनृत्य, लोकगीत, पारंपरिक वेशभूषा, साहसिक खेलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंज उठती हैं। देश-विदेश से आए पर्यटक बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच इस अनूठे उत्सव का आनंद लेते हैं। *** विंटर कार्निवल का इतिहास मनाली विंटर कार्निवल की शुरुआत 1977 में हुई थी। इसका उद्देश्य सर्दियों के मौसम में पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय कलाकारों को एक मंच प्रदान करना था। उस समय पर्यटन सीजन मुख्यतः गर्मियों तक सीमित रहता था, ऐसे में इस कार्निवल ने मनाली को विंटर टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। शुरुआत में यह आयोजन छोटे स्तर पर होता था, लेकिन समय के साथ यह प्रदेश के सबसे बड़े और प्रतिष्ठित शीतकालीन महोत्सवों में शामिल हो गया। आज यह ...