Posts

Showing posts from December, 2025

काल बनकर बरसी बरसात, 44 की टूटी जीवन की डोर

इस बार गिरते पहाड़ और उफनती नदियों ने मचाई तबाही आशियाने तो छीने पर अपनों को भी साथ ले गई तबाही अब तक बरसात में 44 की मौत, 2 लोग लापता गौरीशंकर कुल्लू। अबकी बार बरसात राहत नहीं, बल्कि काल बनकर बरसी। किसी का घर डूबा.... किसी की जमीन बह गई तो किसी का जीवन सदा-सदा के लिए खामोश हो गया। मानसून के इस डरावने कहर ने 44 जिंदगियों की सांसें बंद कर दी। लगातार हुई बारिश से पहाड़ों से लेकर मैदानों तक तबाही का मंजर देखने को मिला। कहीं गिरते पहाड़ों के नीचे सपने दब गये तो कहीं उफनती नदियों में जिंदगियां बह गई। मानसून जो कभी जीवन और हरियाली का प्रतीक था, इस बार मौत और मातम का प्रर्याय बन गया। पीछे रह गये उजड़े घर, सूनी आंखें और खामोशी, जो वर्षों तक प्रभावितों के दिलों को कचोटती रहेगी। जिला कुल्लू में इस तरह की मंजर देखने को मिल रहा है। अबकी बरसात जिला में 44 लोगों को सदा के लिए खामोश कर गया। भारी बारिश के चलते अब तक मानसून सीजन बाढ़, भूस्खलन के साथ फिसलने और सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की मौत हुई है। इन हादसों में कई परिवार का घर चलाने वाला तो किसी के घर का चिराग बुझ गया। इसके चलते यह मानसून सीजन परिवार...

कुल्लू नगर परिषद करवाएगा दो सौ कुत्तों की नसबंदी

कुल्लू नगर परिषद करवाएगा दो सौ कुत्तों की नसबंदी नप कुल्लू ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की, जल्द होगा कार्य शुरू कोर्ट के आदेश के बाद नगर परिषद ने तेज की कावायद कुल्लू। नगर परिषद कुल्लू ने शहर में भटकते लावारिस कुत्तों की समस्या को लेकर हरकत में आना शुरू कर दिया है। नगर परिषद ने लावारिस कुत्तों की जन्म संख्या पर नियंत्रण करने के लिए कुत्तों की नसबंदी करने की योजना बनाई है। इसके तहत दो सौ कुत्तों की नसबंदी करने के लिए टेंडर लगाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है। हालांकि दो वर्ष पहले भी कुल्लू नगर परिषद ने दो सौ कुत्तों की नसबंदी एक संस्था के जरिए की थी लेकिन अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद फिर से नगर परिषद ने लावारिस कुत्तों की जन्म संख्या नियंत्रित करने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिये हैं। नगर परिषद ने शहर के अंतर्गत आने वाले 200 कुत्तों की नसबंदी करने के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी है। हालांकि अभी तक नगर परिषद के पास शहर की गलियों में लावारिस कुत्तों की संख्या को लेकर कोई पुख्ता आंकड़ा नहीं है लेकिन दो सौ कुत्तों की नसबंदी करने से काफी हद तक इनकी जन्म संख्या का नियंत्रित करने में सहायता मिल सकेगी...

पार्किंग चला रहे ठेकेदारों के पास फंसे नगर परिषद के 89 लाख रुपये

पहले से ही वित्तीय संकट से जूझ रहा है नगर परिषद कुल्लू नगर परिषद ने संचालन के लिए नीलाम की है पार्किंग मोनाल कैफे, कॉलेज गेट और सा-वा कॉम्पलेक्स के पास मौजूद है पार्किंग गौरीशंकर कुल्लू। वित्तीय संकट से जूझ रहे नगर परिषद को मिलने वाला पार्किंग का धन ठेकेदारों ने दवा रखा है। मुख्यालय की तीन महत्वपूर्ण पार्किंग स्थलों का संचालन कर रहे ठेकेदारों ने इसकी अदायगी नहीं की है। इस कारण नगर परिषद का भी विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। नगर परिषद के अधिकारियों की माने तो शहर की तीन पार्किंग चला रहे ठेकेदारों ने अभी तक करीब 89 लाख रुपये की अदायगी नहीं की है। हालांकि नगर परिषद बार-बार ठेकेदारों को यह राशि जमा करने का आग्रह कर रहा है लेकिन ठेकेदारों की ओर से अभी तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल पा रहा है। हालांकि पार्किंग संचालक ठेकेदारों के पास फंसे इस धन को वसूल करने के लिए नगर परिषद के पदाधिकारियों ने बैठक में भी मामला लाया है और ठेकेदारों को आखिरी अल्टीमेटम देने का फैसला लिया गया है। बैठक में फैसला लिया गया है कि अगर ठेकेदार एक सप्ताह के भीतर यह राशि जमा नहीं करते हैं तो उसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई...

परंपरागत कारोबार को नए सांचे में ढालकर वेद राम ने बनाई अलग पहचान

परंपरागत कारोबार को नए सांचे में ढालकर वेद राम ने बनाई अलग पहचान मोहरे, नरसिंगा का स्मृति कुल्लवी बार्डर लगाकर कर रहे हैं तैयार पीएम नरेंद्र मोदी और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को भेंट किए जा चुके हैं उनके बनाए स्मृति चिन्ह 60 से अधिक लोगों को जोड़ा है अपने साथ, दिल्ली घाट के साथ देश की प्रदर्शनियों में लेते हैं भाग गौरीशंकर कुल्लू। आधुनिकता के भंवर में डूबते परंपरागत कारोबार को नए सांचे में ढालकर कुल्लू के वेद राम ने अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने अपने पूर्वजों के मोहरे, करनाल नरसिंगा बनाने के पुश्तैणी कारोबार को नया रूप दिया है। वह देवी-देवता स्वरूप के छोटे छोटे मोहरे और नरसिंगा बनाकर इसे स्मृति चिन्ह बना रहे हैं। ये स्मृति चिन्ह अब आलीशान घरों, होटलों और रेस्टोरेंट के साथ सरकारी कार्यालयों की शोभा बन रहे हैं। उनके बनाए स्मृति चिन्ह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को भी प्रदेश सरकार की ओर से भेंट किए जा चुके हैं। जबकि प्रदेश में होने वाले बडे़ आयोजनों में आने वाली हर शख्सियत को इस तरह के स्मृति चिन्ह देने की रिवायत भी शुरू हो गई है। ऐसे में वेद राम न...

कुल्लू में स्मार्ट होगी बिजली, मीटर लगाने का काम शुरू

47 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लगाने की सूची जारी की मोबाइल के जरिए ही उपभोक्ता कर सकेगा बिजली प्रबंधन बिल भरने के लिए भी लाईनों का झंझट खत्म होगा गौरीशंकर कुल्लू। आखिर जिला मुख्यालय में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसी के साथ यहां बिजली व्यवस्था भी स्मार्ट हो जाएगी। उपभोक्ता अपने घर, दुकान या कारखाने, उद्योग आदि का बिजली प्रबंधन मोबाइल के जरिए कर सकेगा। इससे न तो बिजली बिल की अदायगी करने के लिए लाइनों में खड़ा होना पडे़गा और न ही किसी दूसरी समस्या का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में विद्युत परिषद कुल्लू ने अपने क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य आरंभ कर दिया है। इस कड़ी में परिषद ने 47699 पुराने मीटर को हटाकर स्मार्ट मीटर में बदलने की सूची जारी की है। जिसमें सिंगल फेज उपभोक्ता मीटर, त्रि-फेज उपभोक्ता मीटर, त्रि-फेज़ एलटी-सीटी संचालित उपभोक्ता मीटर, त्रि-फेज एचटी-सीटी संचालित उपभोक्ता मीटर शामिल है। ऐसे में विद्युत परिषद ने नगर परिषद क्षेत्र कुल्लू में इन्हें लगाने की कवायद शुरू कर दी है। परिषद के अधिकारियों के अुनसार स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं को इससे बिल ...