पार्किंग चला रहे ठेकेदारों के पास फंसे नगर परिषद के 89 लाख रुपये

पहले से ही वित्तीय संकट से जूझ रहा है नगर परिषद कुल्लू
नगर परिषद ने संचालन के लिए नीलाम की है पार्किंग
मोनाल कैफे, कॉलेज गेट और सा-वा कॉम्पलेक्स के पास मौजूद है पार्किंग
गौरीशंकर
कुल्लू। वित्तीय संकट से जूझ रहे नगर परिषद को मिलने वाला पार्किंग का धन ठेकेदारों ने दवा रखा है। मुख्यालय की तीन महत्वपूर्ण पार्किंग स्थलों का संचालन कर रहे ठेकेदारों ने इसकी अदायगी नहीं की है। इस कारण नगर परिषद का भी विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। नगर परिषद के अधिकारियों की माने तो शहर की तीन पार्किंग चला रहे ठेकेदारों ने अभी तक करीब 89 लाख रुपये की अदायगी नहीं की है। हालांकि नगर परिषद बार-बार ठेकेदारों को यह राशि जमा करने का आग्रह कर रहा है लेकिन ठेकेदारों की ओर से अभी तक कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिल पा रहा है। हालांकि पार्किंग संचालक ठेकेदारों के पास फंसे इस धन को वसूल करने के लिए नगर परिषद के पदाधिकारियों ने बैठक में भी मामला लाया है और ठेकेदारों को आखिरी अल्टीमेटम देने का फैसला लिया गया है। बैठक में फैसला लिया गया है कि अगर ठेकेदार एक सप्ताह के भीतर यह राशि जमा नहीं करते हैं तो उसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर परिषद के पदाधिकारियों और अधिकारियों का कहना है कि पार्किंग से आने वाली लाखों की राशि से क्षेत्र में कई विकास कार्य किए जा सकते हैं लेकिन ठेकेदारों ने अभी तक इसकी अदायगी नहीं की है। इस कारण नगर परिषद कई कार्य नहीं कर पा रहे हैं।
गौरतलब है कि मोनाल कैफे के पास बनी पार्किंग में 180 से अधिक वाहन पार्क करने की क्षमता है। जबकि पशु मैदान में 250 से अधिक और सा-बा कॉम्लेक्स के पास करीब 30 वाहनों के पार्क करने की क्षमता है।
--कर्मचारियों को देने के लिए वेतन नहीं
वर्तमान में नगर परिषद कुल्लू की हालत यह है कि आय के सीमित साधन के चलते कर्मचारियों को वेतन देने तक के लिए पैसे नहीं है। चूंकि नगर परिषद कर्मचारियों और अन्य रूप में होने वाले खर्च के लिए महीने में 70 लाख रुपये खर्च करता है। लेकिन आय के जो साधन नगर परिषद के पास मौजूद भी है उनसे आने वाली आय भी लटकी हुई है।
--किसके पास कितना वकाया धन

पार्किंग                                     राशि लाखों में
मोनाल कैफे ढालपुर-                   61,99,999
सा-बा गेस्ट हाउस के पास-              1,38,600
पशु मैदान                                  25,33,333
--------------------------------------------------------------------
कुल                                         88, 71,932

तीन पार्किंग चला रहे ठेकेदारों ने अभी तक पैसा जमा नहीं करवाया है और नगर परिषद ने हाउस में फैसला लिया है कि अगर एक सप्ताह के भीतर ठेकेदार पैसे जमा नहीं करवाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। ताकि नगर परिषद के कार्य भी प्रभावित न हो।
गोपाल कृष्ण महंत, अध्यक्ष नगर परिषद कुल्लू।

Comments

Popular posts from this blog

काल बनकर बरसी बरसात, 44 की टूटी जीवन की डोर

महिलाओं ने डाली महा नाटी, लोक रंगों में सराबोर हुआ मनाली

परंपरागत कारोबार को नए सांचे में ढालकर वेद राम ने बनाई अलग पहचान